मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के दमोह जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, लड़की के प्यार ने एक प्रेमी की जान ले ली। प्रेमिका के परिजनों ने लड़के के सीने में इतने चाकू घोंपे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दर्दनाक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपियों पहचान कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अमीन खान है। उसके मामा हासिम खान ने भांजे की हत्या का आरोप शकील, इरशाद और इमरान पर लगाया है। उनके मुताबिक, भांजा अमीन उन्हें बाइक से सब्जी मंडी छोड़कर वापस आ रहा था। इधर, घर के पास ये तीनों आरोपी खड़े थे। तीनों ने अमीन की बाइक पर चाकू फेंका, जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक तीनों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
Read More Stories:
शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया
हासिम ने पुलिस को बताया कि, उनकी बहन ने आरोपियों को हमला करते देख लिया। जब तक वह बेटे तक पहुंचती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमीन का आरोपियों के परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था और उसकी हत्या कर दी। एडिशनल एसपी ने मीडिया को बताया कि, घटना मिलते ही सब अधिकारी और पुलिसबल मौके पर पहुंच गए थे। शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी जल्दी हमारी गिरफ्त में होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
