Friday , 11 September 2026

बेंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, छात्र ने सहपाठी पर चाकू से कर दिए कई वार

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के गोहाना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, महावीर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से वार कर दिए। आरोपी ने बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में छात्र को चाकू मारे। स्कूल स्टाफ ने छात्र को महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाकू से तीन किए वार
इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर प्रार्थना के बाद छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए। इसी बीच 11वीं कक्षा में गांव मातंड निवासी करीब साढ़े 17 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी गांव गुढ़ा निवासी करीब साढ़े 18 वर्षीय सावन को पेट में चाकू से तीन वार किए। बताया जा रहा है कि, आरोपी छात्र ने सावन की छाती पर भी चाकू से वार किया।

Read More Stories:

इसकी सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि, घायल छात्र का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस घायल व अध्यापक के बयान अनुसार, आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *