उत्तरप्रदेश डेस्क- लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मुद्दा अभी थमा नहीं है, इस मुद्दे पर सियासत लगातार जारी है। एक ओर इस मामले में जहां न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। राहुल और प्रियंका गांधी के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद आज अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा नवजोत सिद्धू समेत कई विपक्षी नेता लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए रवाना
अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए रवाना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। यहां वो मृतक किसानों और पत्रकार के परिवार से मुलाकात करेंगे। लखीमपुर के लिए रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कि आप न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब गृहराज्य मंत्री खुद लोगों धमकाएं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और हम उम्मीद करते हैं कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।
Read More Stories:
पूरे मामले पर प्रियंका गांधी का ये है कहना
वही इस पूरे मामले पर प्रियंका गांधी का कहना है कि, जांच पूरी होने तक मंत्री पद छोड़ें अजय मिश्र, खीरी के लिए रवाना हुए अखिलेश बुधवार देर रात तक प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मृतक किसानों और पत्रकार के परिवारों से मिले। इसके बाद प्रियंका ने कहा है कि, लोकतंत्र में न्याय हमारा अधिकार है। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता मैं उनके लिए लड़ूंगी। मैं कल जिन भी परिवारों से मिली उनकी सिर्फ एक मांग थी कि हमें न्याय दिलाओ। उन्होंने कहा कि गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र की नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। जब तक मामले की जांच नहीं होती उनकी बर्खास्तगी होनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
