गत सप्ताह अस्पताल में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना लाडवा में 22 फरवरी को दर्ज शिकायत में विशाल निवासी मेहरा ने बताया था कि वह निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। 21 फरवरी की शाम करीब सात बजे दो युवक अमित निवासी बकाली और सुखविंद्र निवासी लाडवा दवा लेने के बहाने से आए थे। उसी रात करीब 11 बजे पांच-छह युवकों गंडासी और डंडों के साथ अस्पताल में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया था। उसके दोस्तों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
