सोनीपत, 13 नवंबर(संजीव कुमार): इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अजय सिंह चौटाला ने उन लोगों पर निशाना साधा जो आगामी 17 तारीख को जींद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। अजय चौटाला ने अपनी बुलंद आवाज में पूछा कि वो कौन है और आज से चार वर्ष पहले वो कहाँ थे, पहले ये बताये। अजय चौटाला ने कहा कि सबसे पहले उन्हें पार्टी का सविधान पढ़ना चाहिए। पढ़ना चाहिए की पार्टी के सविधान में क्या लिखा है। बता दें अजय चौटाला ने अखबारों में छप रहे इनेलो प्रवक्ता एवं एक सांसद द्वारा उठाये गए सन्दर्भ में जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार अजय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलने एवं उन्हें 17 तारीख को होने वाली बैठक का निमंत्रण देने सोनीपत पहुंचे थे जहाँ उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर उठ रहे सवालों का मुँह तोड़ जवाब दिया।
सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित वरिष्ठ इनेलो नेता बिजेंद्र आंतिल के घर पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया। वहीं उनके आते ही अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जिंदाबाद के नारे चारों ओर गूंजने लगे।
गौरतलब है कि आज प्रातः इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ अजय चौटाला सोनीपत के सेक्टर 15 में इनेलो नेता बिजेंद्र आंतिल के घर पहुंचे और वंहा सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उनका भावभीना स्वागत किया और डॉ अजय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारो से आसमान गूंजा दिया। डॉ अजय सिंह चौटाला के साथ इनेलो के दिग्गज नेता डॉ केसी बांगड़ साथ थे। स्थानीय नेताओ में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, राज सिंह दहिया, पूर्व नपा चेयरमैन सतपाल गोयल, उद्योगपति महावीर जैन, उद्योगपति राजेंद्र जैन, जगमाल सैनी, अजित अंतिल, रमेश पहलवान, जयपाल अंतिल, महिला नेत्री बबिता दहिया, जैसे कई पदाधिकारिओं की मौजूदगी ये साबित कर गयी कि कोई चाहे कितनी भी कोशिश कर ले परन्तु इनेलो में डॉ अजय सिंह चौटाला के कद को कोई चुनौती नहीं दे सकता। डॉ अजय चौटाला का पत्रकारों से ये कहना 17 तारीख का इंतजार कीजिये कौन क्या है सब साफ़ हो जायगा। इससे साबित करता है कि इनेलो पार्टी के लिए आने वाला वक्त काफी मुश्किलों भरा हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
