सिरसा की बड़ागुढ़ा पुलिस ने करीब 285 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को सुचना मिली थी कि गांव बप्पां में एक मकान में काफी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है सुचना के मद्देनजर बड़ागुढ़ा पुलिस ने छापेमारी करते हुए मकान में मौजूद शराब की 285 पेटियां अपने कब्जे में ले ली। पुलिस द्वारा इस मामले की सूचना आबकारी विभाग को दे दी गई है। वहीँ बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने अवैध शराब रखने के आरोप में मकान मालिक विजय कुमार को करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले में बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बप्पां गांव में एक मकान में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब का स्टॉक किया हुआ है, जिस पर कार्रवाई करते हुए बड़ागुढ़ा पुलिस ने एक मकान में दबिश की और शराब की 285 पेटियां बरामद की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
