मृतक किसान दर्शन सिंह (62) बठिंडा के गांव अमरगढ़ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आंसू गैस की चपेट में आने से उनकी जान गई है। किसान दर्शन सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे की शादी की थी। पिछले कई दिनों से खनौरी बार्डर पर डटे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दर्शन सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। किसान ने अपनी बेटी की शादी करीब आठ वर्ष पहले कर दी थी और इकलौते बेटे की शादी कुछ दिन पहले की थी। इसके बाद वह किसान आंदोलन में शामिल होने खनौरी बॉर्डर आ गए थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान दर्शन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन थी। उन पर पांच लाख रुपये से अधिक का कर्ज था।
खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने बताया कि दर्शन सिंह भी अन्य किसानों की तरह हरियाणा पुलिस का सामना कर रहे थे। पुलिस ने गोले फेंके। इनके धुएं की चपेट में आने से दर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
