धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने गेहूं की आवक के मद्देनजर मंडी का दौरा किया। इस दौराण राज्यमंत्री ने आढ़तियों और किसानों से बातचीत भी की। वहीं मीडिया से हुई बातचीत में राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी लगाई है कि जाकर सुनिश्चित करें कि किसानों और आढ़तियों को कोई समस्या ना हो और यदि कोई समस्या हो तो उसका तुरंत निदान किया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने स्वीकार किया कि कोई बढ़ी खामी नहीं मिली है अलबता लिफ्टिंग की कुछ समस्या जरूर है उन्होंने कहा कि गेहूं की आवक विलंब से शुरू हुई है जिसके कारण उठान में कुछ समस्या है उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 अप्रैल को अम्बाला मैं आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के तहत BPL परिवार के हर पात्र व्यक्ति को गैस कनेक्शन दिया जाएगा वही आढती चंद्रभान गुप्ता ने लिफ्टिंग समस्या उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि गेहूं के कट्टे उठाने के लिए ₹5 प्रति का नजराना देना पड़ रहा है जो सरासर गलत है मंत्री महोदय के सामने इस बात को रखा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
