चंडीगढ़ 17 नवंबर:मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है ,बता दें खतरों के खिलाडी सीजन 9 जल्द ही दर्शको को देखने को मिल सकता है जी हाँ चर्चा तेज़ है कि आने वाले 5 जनवरी को यहशो ऑन एयर किया जा सकता है। बिग बॉस 12 के जल्दी ऑनएयर होने के चलते मेकर्स ने शो को टालने का फैसला किया था चूंकि बिग बॉस 12 इस साल के अंत तक खत्म हो रहा है, ऐसे में नए साल की शुरुआत में ही शो के ऑनएयर होने को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शो के मेकर्स ने एलान कर दिया है कि 5 जनवरी 2019 से ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ ऑनएयर होगा।वैसे तो हर साल खतरों के खिलाड़ी इस समय बिग बॉस के साथ ही कलर्स चैनल पर ऑनएयर होता है, लेकिन बिग बॉस 12 के जल्दी शुरू होने की वजह से मेकर्स को शो की तारीखों में बदलाव करना पड़ा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!https://twitter.com/TeamAlyGoni/status/1062956414279118848
खबरों की माने तो शो के मेकर्स ने इस साल शो की टैगलाइन ‘जिगर में ट्रिगर रखी है’ और इस बार के सीजन में हिस्सा लेने वाले नामो की बात की जाये तो विकास गुप्ता, जैन इमाम, अविका गौर, शमिता शेट्टी, भारती सिंह, हर्ष, पुनित पाठक, एली गोनी, रिधिमा पंडित, श्रीसंत, जसमीम और आदित्या नारायण इस सीजन का हिस्सा बनेगें। हालाँकि हिन्द क्सप्रेस इन नामों की पुष्टि नहीं करता है कौन होंगे इनमे से वो चेहरे जो खतरों के खिलाडी में नज़र आयेंगें। इसका पता तो दर्शकों को शो के शुरू होते ही पता चल जाएगा। पर इससे पहले सीजन 9 का हिस्सा बनने की पुष्टि विकास गुप्ता, एली गोनी और इमाम ने इंस्टाग्राम से जरिए अर्जेंटिना में हुई शूटिंग की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
