बिहार में भाजपा-जेडीयू में सीटों पर समझौता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना, (ब्यूरो)। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसातें बिछनी शुरू हो गई हैं और इसकी शुरू बिहार से हो गई है। सूत्रों की मानें तो बिहारी में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाटेड व अन्य में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूले के मुताबिक बिहार में भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जेडीयू के खाते में 12 सीटें और रामविलास पासवान की नेतृत्व वाली लोजपा को 5 सीटें दी जाएंगी। उधर, हाल ही में खीर पॉलिटिक्स के सहारे एनडीए में दबाव बनाने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी अगर एनडीए के साथ रहती है तो उसके खाते में दो सीटें जा सकती हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू को यूपी और झारखंड में एक-एक सीट बीजेपी दे सकती है। इसके अलावा आरएलसपी से बागी तेवर अपना चुके जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार को दी जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए एक तरफ विपक्षी दल अभी महागठबंधन की बात ही कर रहे है, जबकि भाजपा अपने गठबंधन को आकार देने में लग गई है। भाजपा अपने घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को एक-एक कर निपटाने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेडीयू सुप्रिमों और बिहार के मुख्ययमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर सीटों का बंटवारा कर लिया है।.
20-20 फॉर्मूला
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा के कोटे में 20 सीटे और जेडीयू के कोटे में 20 सीटें गई हैं। जेडीयू के कोटे से ही अन्य सहयोगियों राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को भी कुछ सीटें दी जाएंगी। फॉर्मूला के अनुसार नीतीश कुमार अपने कोटे से लोजपा को 5 सीटें और कुशवाहा को 2 सीटें देंगे। वहीं, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपनी जीती हुए कुछ सीटें छोड़ने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार बाल्मीकिनागर और शिवहर सीट छोड़ सकती है। हलांकि पिछले चुनाव में हारी गई सीट भागलपुर बीजेपी अपने पास रखेगी। वहीं, मुंगेर सीट जेडीयू को दिया जाएगा, जहां से नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है। 2014 में ललन सिंह चुनाव हार गए थे। दोनों दलों में ये भी सहमति बन गई है कि दरभंगा सीट जेडीयू को दिया जाएगा। यहां से बीजेपी के बागी कीर्ति आजाद सांसद हैं। यहां से नीतीश के करीबी संजय झा गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
