Tuesday , 28 July 2026

गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे ‘खली’, खुशी से गदगद होकर विज बोले – अब राजनीति में कमाएंगे नाम

हरियाणा डेस्क: भाजपा में शामिल होने के बाद ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दिलीप सिंह राणा हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री विज ने खली को अपना खास मित्र बताय़ा। उन्होंने खली के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि, खली के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी। आगे कहा कि, खली की बातों को लोग सुनते और मानते भी हैं। खेल के बाद वे भाजपा का नाम भी राजनीति में रोशन करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे खली

बता दें, वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से मशहूर हुए पहलवान द ग्रेट खली बीते 10 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजधानी दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। इस दौरान खली ने कहा था कि, उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। आगे कहा, ‘मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि राष्ट्र के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है. इसलिए मुझे लगा कि क्यों न राष्ट्र के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बना जाए। मैंने भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइन की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *