नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टाइलिश एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कुछ महीने पहले दोस्त एक्टर अंगद बेदी के साथ एक सीक्रेट वेडिंग करके सबको चौंका दिया था। शादी के बाद से ही नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार चर्चा में हैं। नेहा और अंगद ने अब फैंस के साथ ही गुड न्यूज को फाइनली शेयर कर दिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अंगद के साथ बेबी बंप की फोटो पोस्ट की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक नई शुरुआत… हम तीन.
पिछले दिनों नेहा और अंगद की मालदीव हॉलीडे की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मालदीव के बीच से लेकर पूल साइड के बेहतरीन व्यूज की ये फोटोज काफी खूबसूरत थीं। नेहा ने 10 मई को दिल्ली के एक गुरद्वारे में एक्टर अंगर बेदी से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों की शादी में फैमिली और सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मीडिया को भी इस कपल की शादी की कानोंकान खबर नहीं हुई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
