Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 10 सोनी चैनल पर शुरू हो गया है। शो की पहली कंटेस्टेंट सोनिया यादव ने 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीतकर शो से विदा ले ली। हरियाणा की सोनिया यादव पहली कंटेस्टेंट के तौर पर शो के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कंटेस्टेंट्स में सोनिया इकलौती कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने सवाल का सही जवाब दिया था। आर्मी बैकग्राउंड से आने वाली सोनिया खुद भी एक एरोनॉटिकल इंजीनियर थीं। सोनिया ने शो पर 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। वह 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और क्विट कर दिया।
https://twitter.com/SonyTV/status/1036655367860748293
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
