Saturday , 19 September 2026

दिनदहाड़े घर में घुस कर अपने मामा पर गोली चलाने वाला भांजा हुआ गिरफ्तार

फतेहाबाद में दिनदहाड़े घर में घुसकर अपने मामा पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी भांजे को फतेहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फतेहाबाद सिटी थाना के कार्यकारी एसएचओ जगदीश चन्द्र ने बताया कि आरोपी सुनील ने पूछताछ में बताया है, कि उनके दामाद के साथ उसके मामा ने झगड़ा करते हुए गाली-गलौच किया था, इसी बात को लेकर उसने अपने मामा पर हमला किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यकारी एसएचओ ने बताया कि शिकायत में मामा ने आरोप लगाया था, कि हमलावर भांजे उसे गोली मारकर चेन भी छीन ले गए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है, कि आरोपियों ने अपने गांव किरढान में जाकर भी फायरिंग की। कार्यकारी एसएचओ ने बताया कि आरोपी से हथियार व चेन बरामद की जानी है, जिसके लिए कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।

बता दें कि फतेहाबाद के परशुराम मंदिर के समीप बीते दिनों कुछ युवकों ने घर मे घुकसर झगड़ा करते हुए दिनदहाड़े फायरिंग की। इस फायरिंग में घर का सारा सामान तहस-नहस हो गया था और कार के शीशे भी टूट गए थे। फ़ायरिंग में घर के मालिक को पैर में गोलियां लगी। घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात मामा-भांजों के बीच झगड़े का नतीजा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी भांजे सुनील को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *