Sunday , 26 July 2026

बदमाशों ने पुलिस PCR पर की फायरिंग, गाड़ी छोड़कर हुए फरार

सिरसा, 22 जून। पुलिस पर की गई फायरिंग का एक मामला सामने आया है। घटना सिरसा डिंग क्षेत्र की है। बीती रात गश्त के दौरान जब पुलिस ने मारुती 800 को रोड पर खड़े देखा तो पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी पीसीआर रोककर मारुती कार की ओर बड़ा तो कार में सवार 4 बदमाशों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायर कर दिया। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस कर्मी बलवान बाल – बाल बचा और गोली जाकर पीसीआर की खिड़की पर लगी। वारदात के बाद बदमाश गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

वहीं डीएसपी रविंदर तोमर ने इस पूरी घटना के बारे में पत्रकारों को जानकरी देते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सभी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *