शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के मुखियाओं की शारीरिक शोषण, पॉक्सो और पौश एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में छात्राओं को और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। दिसंबर माह में डाइट संस्थानों में 104 मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया। इसके बाद से सभी खंडों में स्कूल मुखिया को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी 779 राजकीय स्कूलों के मुखिया अलग-अलग खंड में अलग-अलग चरण में चल रहे शिविरों में कार्यशाला लगा रहे हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों में महिला एवं बाल विकास से भी अधिकारी शिरकत करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर स्कूल मुखियाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
