Sunday , 26 July 2026

क्राइम टीम ने किया शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार, चोरी के 9 बाइक किए बरामद

सोहना , 25 अगस्त(सतीश कुमार राघव): सोहना अपराध शाखा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जा से चोरी की नौ मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की इन सभी बाइक को उसने दिल्ली व गुरुग्राम से चुराया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी की सभी मोटरसाइकिलों को आरोपी के घर चोर गढ़ी राजस्थान से बरामद कर किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें पुलिस की गिरफ्त में आए इस शतिर बदमाश के ऊपर दर्जन भर से भी ज्यादा चोरी के मामले दर्ज है.और आरोपी इससे पहले भी कई बार जेल जा चूका है।

सूत्रों के मुताबिक क्राइम स्टाफ ने सुचना के आधार पर आरोपी को सोहना के सिलानी मोड़ के समीप से नाकाबंदी कर काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई वारदातों का खुलसा किया है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *