Saturday , 25 July 2026

भूस्खलन से जाम हुआ कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5,फोरलेन कंपनी की टीमें तैनात

नेशनल डेस्क- कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से सोलन के बीच कई जगहों पर बारिश के बाद पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। परवाणू, चक्कीमोड, जाबली व सनवारा में पहाड़ों से भूस्खलन हुआ है। वहीं पहाड़ों से लगातार गिर रहे पत्थर व मलबे को देखते हुए फोरलेन कंपनी ने टीमों की तैनाती कर दी है। अति संवेदनशील जगहों पर कंपनी के आलाधिकारी सहित पुलिस टीमें यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

सिरमौर में भूस्खलन से सड़कें बंद

वर्तमान में हाईवे पर दोनों लेन से आवाजाही चल रही है। जानकारी के अनुसार परवाणू से सोलन फोरलेन पर शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे से सड़क पर मलबा व पत्थर गिरने शुरू हुए। लो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से कई जगह व्यापक नुकसान हुआ है। सिरमौर में भूस्खलन से आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कई जगह पहाड़ से पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *