हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने असम और मिजोरम की पुलिस के मुद्दे पर राहुल गांधी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि, केंद्र सरकार दो प्रांतों के इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। वही विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उसे तो सब कुछ उजड़ा गुलशन ओर रोता माली नजर आता है।
पेट्रोलियम प्रोडक्ट की आड़ में शराब ढोने वाले पकड़े गए टैंकर पर कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला की आईजी भारती अरोड़ा को मामला सौंप दिया है। उनका यह भी कहना है कि, टैंकर के ड्राइवर और उसके पेट्रोल पंप के मालिक को पकड़ लिया है। टैंकर जहां से भर के लाया जाता था और जहां पर उतारा जाता था इस में जो भी शामिल लोग हैं उन सबके खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं ।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
