ब्यूरो रिपोर्ट- बिहार के भभुआ से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर एक कलयुगी पती ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बता दें, सोनडीहरा गांव में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो बच्चों की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। इसकी सूचना मिलते ही गांव वालों ने सनकी पति को घर में ही कैद कर दिया और उसकी पत्नी के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि आरोपी लालबाबू ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर में इन लोगों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। देर रात करीब 12 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात पति-पत्नि में घरेलू विवाद हुआ था। इसी में उसने अपनी गर्भवती पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को कुदाल से काट दिया।
Read More Stories:
- काम को लेकर विज की दिखी संजीदगी, कहा- ‘मैं नही चाहता मेरी बीमारी की वजह से रुके फाइलें’
- किसानों के आंदोलन के आगे झुकी पंजाब की कैप्टन सरकार,जानें वजह
ससुराल पक्ष के लोग हमेशा करते थे बेटी को प्रताड़ित
मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग हमेशा प्रताड़ित करते थे। गांव से लोगों ने रात में सूचना दी जिसके बाद वे लोग अल सुबह पहुंचे। आंखों के सामने लाशें थीं। बेटी, नातिन और नाती को काट कर हत्या की जा चुकी थी। कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मौके पर पहुंचे भभुआ थाना प्रभारी ने बताया कि लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
