Saturday , 25 July 2026

जींद शहर में बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात: CCTV वीडियो आया सामने

जींद, 6 फरवरी: जींद के भटनागर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने लगभग एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कॉलोनी के चौकीदार की पिटाई कर उसे घायल कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना देर रात की है। कुछ शरारती तत्वों ने बेवजह कॉलोनी में घरों के बहार खड़ी लगभग एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं जब चौकीदार ने बदमाशों को ऐसा करने से रोका तो बदमाशों ने उसे भी नहीं बक्शा और चौकीदार की पिटाई कर डाली। वहीं यह पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हाथों में डंडा लिए कारों के साथ तोड़फोड़ करते बदमाश नजर आ रहे हैं।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन इस बात का पता नहीं चला है कि बदमाशों ने यह सब क्यों किया। वहीं इस घटना से कॉलोनी वासी बेहद खौफजदा हैं। कॉलोनी वासियों ने जल्द से जल्द शरारती तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *