Thursday , 29 October 2026

कलयुगी मां ने नवजात को पन्नी में बांधकर कूड़े में फेंका, कुत्तों ने नोंचा , इस हालत में मिला मासूम का शव

हरियाणा डेस्क– हरियाणा के पानीपत से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एक पन्नी में बंधे मृत नवजात शिशु को कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर ले आए। आसपास के लोगों ने कुत्तों से शिशु का शव छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रथम दृष्टि से शिशु की आयु करीब सात से नौ माह के बीच थी। किला थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे वह सैनी कॉलोनी में एस्सर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक फैक्टरी के कोने पर आवारा कुत्ते पन्नी को खींच रहे थे।

Read More Stories:

चार राज्यों में जीत का परचम लहराने के बाद पीएम मोदी बढ़े मिशन गुजरात की ओर, पूरी हुई तैयारियां

पैदाइश को छिपाने के लिए उसने शिशु को फेंका
उसने पास जाकर देखा तो पन्नी में नवजात शिशु था, जिसको कुत्ता नोंच रहा था। उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। कपिल ने बताया कि अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की पैदाइश को छिपाने के लिए उसने शिशु को फेंका है। मामले की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। किला थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पतालों का रिकॉर्ड भी देखा जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *