Tuesday , 15 September 2026

चार राज्यों में जीत का परचम लहराने के बाद पीएम मोदी बढ़े मिशन गुजरात की ओर, पूरी हुई तैयारियां

नेशनल डेस्क- चुनावों के बाद भाजपा पांच में से चार राज्यों में अपनी जीत का शानदार परचम लहरा चुकी है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन गुजरात में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिनों से गुजरात दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक मेगा रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान रास्ते में चार लाख से ज्यादा बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात पंचायत महासम्मेलन ‘मारु गाम, मारु गुजरात’ को संबोधित करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

विभिन्न खेलों का आयोजन
इस महापंचायत में तालुका और जिला पंचायत के सदस्यों तथा नगर निगम पार्षदों सहित 1.38 लाख से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वहीं शनिवार यानि 12 मार्च को पीएम मोदी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। जो अध्यक्षीय भाषण देंगे। इसके बाद पीएम शाम में खेल महाकुंभ कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 47 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके तहत पूरे राज्य में 500 से अधिक स्थानों पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *