Saturday , 25 July 2026

बेकाबू होता जा रहा कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1 लाख 17 हजार नए केस, Omicron ने ढाया कहर

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 302 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3007 मामले सामने आ चुके हैं। जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अबतक लाख 83 हजार 178 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 63 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 178 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल 30 हजार 836 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 केस सामने आ चुके हैं।

देश में अब तक ओमिक्रोन के 3007 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3007 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 1199 मरीज ठीक हुए है। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 7 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *