Friday , 30 October 2026

कलयुगी पति ने पत्नी समेत बच्चों को जिंदा जलाने का किया प्रयास, मामला दर्ज

हरियाणा डेस्क–  पानीपत जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के राजनगर इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को  जिंदा जलाने का प्रयास किया। क्योंकि उसकी पत्नी मकान उसके नाम नहीं कर रही थी। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचा और महिला और उसके बच्चों को बचाया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बेटे हुए। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। नशे की हालत में पति उनके बच्चों को पीटता है। उसने मायके से पांच लाख रुपये लाकर पति को दिए। जिससे एक मकान खरीदा और रजिस्ट्री करवा ली। इस बात से ससुराल वाले उनसे रंजिश रखने लगे।

घरवालों के साथ मिलकर लगाई आग

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति सास और जेठानी के कहने पर उनके साथ मारपीट करने लगा और मकान अपने नाम करवाने का दबाव डालने लगा,वहीं जब उसने पति से रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए पूछा तो पति ने उसकी पिटाई की। बीच-बाचव के लिए आए बच्चों व उसे कमरे में बंद कर दिया और सामान में घरवालों के साथ मिलकर आग लगा दी।

Read More Stories:

पीड़िता ने बताया कि उसका पति हाथ में चाकू लिए हुए था और धमकी दे रहा था कि तीनों को काटकर जला दूंगा। वहीं पीड़िता ने बताय कि जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति प्रदीप, सास सरिता, जेठानी ममता और भतीजे विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *