चंडीगढ़ 20 नवंबर: यूँ तो बिग बॉस के घर में आये दिन नए-नए बवाल खड़े होते रहते है पर इस बार वीकेंड का वार जहां शिवाशीष के बेघर किये जाने से सुर्ख़ियों में रहा वहीँ इस एपिसोड के अंत में फराह खान शो में एक टास्क की मेज़बानी के लिए दाखिल हुई। जानकारी अनुसार टास्क के दौरान रोमिल और सृस्टि ने एक एक्ट के जरिये दीपिका और श्री संत के रिश्तो का ,मज़ाक बनाया जिस पर दीपिका का गुस्सा इस हद तक पहुंच गया कि दीपिका टास्क के बाद सृस्टि और रोमिल को सवालों के घेरे में लेते हुए पूछती दिखाई दी कि उन्हें ये हक़ किसने दिया है कि वह उनके बाहरी रिश्तों और घर के रिश्तो का मज़ाक बना सकें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहां दीपिका इस बात पर नाराज़गी जता रही थी दूसरी और इस दौरान भी रोमिल उन पर तंज कस्ते हुए दिखाई दिए तथा बाकि घरवालों ने दीपिका को काफी शांत करवाने की कोशिश भी की। वहीं सृष्टि ने जहां पहले अपने इस हास्य मज़ाक को नार्मल बता दिया था बाद में वो भी दीपिका से माफ़ी मांगते हुए दिखाई दी इसके बाद भी दीपिका ने इन दोनों को उनकी इस मज़ाक के लिए माफ़ नहीं किया। बता दें सृस्टि और रोमिल ने दीपिका के पति को सैया और श्रीसंत को भैया बता कौन इनके लिए इंम्पॉर्टेंट है यह एक्ट में दिखाया था वहीँ दीपिका का कहना है की वह इस घर में अपने निजी रिश्तो पर किसी को भी बोलने का हक़ नहीं देती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
