Saturday , 12 September 2026

मृतक छात्र के हत्यारे दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतक की पुलिस ने बारहवीं कक्षा के छात्र रोहन के हत्या में शामिल उसके साथी को गिरफतार कर लिया है। पुलिस को आरोपी की बीते कइ दिनों से तलाश थी। जिसके बाद आखिरकार आज यानि गुरूवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दरअसल ये पूरा मामना बीती 21 सितंबर का है। जब मृतक रोहन कंपाटर्मट का एग्जाम देने हिसार के सोरखी जाने के लिए निकला। ताऊ कश्मीर उसे बस स्टैंड पर छोडकर आया थे। लेकिन रोहन न तो सोरखी पहुंचा और न ही रोहतक वापिस लौटा। जिसके बाद बुधवार को राजीव गाधी स्टेडियम के नजदीक झाड़ियों में रोहन का शव मिला।
 
पुलिस ने जांच के दौरान बस स्टैंड व आासपास के क्षेत्र की सीसटीवी चैक की थी। सीसीटीवी फुटेज में 21 सितंबर को सुबह रोहन मोटरसाईकिल पर सवार दिखा जिसके पीछे एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। फुटेज के आधार पर पीछे बैठे युवक व मोटरसाईकिल बारे छानबीन की गई।

कहते हैं कि चोर बदमाश भले ही कितने शातिर क्यों ना हो। एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं ओर ऐसा ही कुछ इस आरोपी के साथ भी हुआ। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *