Saturday , 25 July 2026

आपसी रंजिश को लेकर दोस्त ने ही कर डाली युवक की हत्या, सिर काट कर उतारा मौत के घाट

नेशनल डेस्क- गाजियाबाद के कविनगर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक सिर कटी हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जो लाश मिली, उसकी पहचान प्रमोद लोधी के तौर पर हुई है। प्रमोद की पत्‍नी उसके फोन ना उठाने पर पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची। पत्‍नी ने कई बार मृतक प्रमोद का फोन लगाया, लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। मृतक प्रमोद लोधी की उम्र 37 वर्ष थी। वह यूपी के कासंगज जिले के सूरजपुर गांव का रहने वाला था। प्रमोद गाजियाबाद प्रेजिशन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड- 2 इंडस्ट्रियल एरिया में मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोस्त पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्‍नी मीरा देवी कासगंज में रहती है, उसने सोमवार शाम से कई बार फोन मिलाया। लेकिन, जब फोन नहीं लगा तो वह गाजियाबाद आईं। जिसके बाद पता चला कि पति की हत्‍या हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि, हत्या का आरोपी संदीप मिश्रा है, जो मृतक प्रमोद का मित्र बताया जा रहा है।

Read More Stories:

दोनों साथ में काम करते थे। किसी बात को लेकर 1 महीने पहले संदीप का विवाद प्रमोद के साथ हुआ था, जिसका गुस्सा वह मन में लिए बैठा था। इसी गुस्‍से में उसने प्रमोद का सिर काट दिया और पास पड़े एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। आरोपी संदीप मिश्रा आजमगढ़ का रहने वाला है। आरोपी संदीप मिश्रा को पकड़ लिया गया है, उसकी निशानदेही पर मृतक के कटे सिर को पड़ोस के एक खाली प्लाट से और हत्या में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *