Sunday , 26 July 2026

शिक्षक ने 6 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, बाल संरक्षण अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के कोटा जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कोतसुवा गांव में छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यौन अपराध से बाल संरक्षण अदालत ने आरोपी अब्दुल रहीम (43) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उर्दू का निजी ट्यूशन देता था आरोपी
पुलिस ने बताया कि रहीम बच्चों को उर्दू का निजी ट्यूशन देता था और एक स्थानीय मदरसे द्वारा दिए गए एक कमरे में रहता था। वह कोटा के रामपुरा का रहने वाला है। बच्ची के अभिभावक ने रविवार देर रात दिगोड पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप में कहा गया कि रहीम ने शनिवार दोपहर बच्ची को मदरसे में रुकने जबकि बाकी अन्य को जाने के लिए कहा और बाद में बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Read More Stories:

पुलिस ने बताया कि, घर पहुंचने पर बच्ची ने माता-पिता को यह बात बताई। आरोपी को शिकायत दर्ज होने के शीघ्र बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया और उसका बयान दर्ज कर लिया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *