हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने विश्व दिव्यांग दिवस पर राजधानी चंडीगढ़ में दिव्यांगों के लिए कई घोषणाएं की हैं। नेत्रहीन क्लास 1 और क्लास 2 अधिकारियों को ब्रेल प्रिंटर अब बेल प्रिंटर की सुविधा दी जाएगी। सीएम ने एलान किया कि हर जिले के एक स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए अलग कॉर्नर बनाया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पानीपत के दिव्यांग स्कूल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी- सीएम
सीएम ने कहा कि, पानीपत के दिव्यांग स्कूल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया, जिसके आधार पर दिव्यांगों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल दिव्यांगों के कल्याण की योजनाओं से भी अवगत कराएगा। गृहमंत्री अनिल विज भी इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
