Friday , 30 October 2026

ओवरटेक करने को लेकर पत्रकार की हत्या, बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक पत्रकार की हत्या से हड़कम्प मच गया है। दरअसल ये हादसा गाड़ी से साइड लगने पर हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की, मारपीट में पत्रकार सुधीर की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओवेरटेक को लेकर हुई कहासुनी
जानकारी के अनुसार, पत्रकार सुधीर सैनी अपनी मोटरसाईकिल से सहारनपुर आ रहा था। वहीं से एक कार में सवार तीन युवकों के साथ सुधीर की ओवेरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। फिर कार सवार युवकों ने सुधीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुधीर को काफ़ी चोट लगी, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गयी।

Read More Stories:

सुधीर सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताए गए कार के नम्बर से कार को रोका गया और कार को अपनी गिरफ़्त में लेते हुए पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *