नेशनल डेस्क: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। यहां झोपड़िया गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग चाचा- चाची की गंडासे से सिर व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आसपास के इलाके में ह़डकंप मच गया। पुलिस के अनुसार, तो वहीं डबल मर्डर को अंजाम देने वाले देवीलाल कीर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। आरोपित देवीलाल दो बच्चों का पिता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कि कीरों की झोंपड़िया निवासी नारू (65) पुत्र नंदा कीर का गांव से सटा हुआ खेत है और उसी पर बाड़ा बना हुआ है। यहां नारू ने मवेशियों को रखा हुआ है। नारू किराने की दुकान भी चलाता था।

आरोपी ने गंडासे से किया वार
सुबह करीब 5.30 बजे नारू अपनी पत्नी के साथ रोजाना की तरह गायों का दूध निकालने खेत पर बने बाड़े में गया था। दंपती बाड़े में गायों का दूध निकाल ही रहा था। तभी पीछे से आए नारू के हजारी कीर के बेटे देवीलाल (40) ने नारू व कंकू के सिर व गर्दन पर गंडासे से वार किए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
