फतेहाबाद , 14 अप्रैल 2019 :फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में जेजेपी और आम आदमी पार्टी द्वारा संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ,जिसमें जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए निशान सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जेजेपी और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 15 अप्रैल को अजय चौटाला पैरोल पर बाहर आ रहे हैं और उसके बाद अरविन्द केजरीवाल से बातचीत कर लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा।
इस दौरान निशान सिंह ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में विकास करवाए जाने की बात कही। इसक आलावा पिछले दिनों करनाल में आईटीआई के छात्र छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर निशान सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की।
साथ ही जेजेपी नेता निशान सिंह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपना आपा खो चुके हैं। यही कारण है कि चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री गलत बयान बाजी और आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
