धार्मिक संगठनों ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सफीदों क्षेत्र में शराब के ठेके, अहाते व मीट की दुकानें बंद करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार रासविंद्र को एक ज्ञापन सौंपा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर है। भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। वहीं, सभी मंदिरों व घरों में विशेष अनुष्ठान होने के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में इस पवित्र व शुभ दिन को लेकर हमारी मांग है कि इस दिन सफीदों क्षेत्र में कहीं पर भी कोई शराब का ठेका, अहाता, मांस-मीट की दुकान व कोई खुरदा ना खुला हो ताकि इस दिन को पूरी पवित्रता के साथ मनाया जा सके। इस मौके पर संजीव गौत्तम, जयदेव माटा, प्रमोद गौत्तम, भारत भूषण, सोहनलाल धीमान, एडवोकेट हरीश शर्मा, विशाल धीमान व राजू वर्मा मौजूद रहे।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
