सोनीपत : गाँव लाठ में लगभग साढ़े तीन माह पहले दादा-पोते की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपितों की बुधवार को रोहतक एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपितों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हत्या के मामले में पांच हजार के इनामी संजय को कुल्हे में गोली जा लगी।घायल संजय को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को गांव लाठ निवासी राजसिंह, उसके पोता रमेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनीपत जा रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
