अंबाला के मुलाना क्षेत्र में नहौनी कालपी मार्ग पर कालपी के पास साहा के रहने वाले ज्वैलर की कार पर लूट के इरादे से कार सवार नकाबपोशों ने फायरिंग कर दी। गोलियां कार के बोनट पर लगी। जैसे ही ज्वैलर ने जान बचाने के लिए कार को बैक किया तो दो नकाबपोश रॉड लेकर उसके पीछे भागे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन ज्वैलर ने कार हाईवे की तरफ भगा ली, जहां उसे डायल 112 की गाड़ी मिली। तब ज्वैलर ने राहत की सांस ली और सारी घटना उन्हें बताई। जिसके बाद मुलाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच कर शुरू कर दी।
विक्रमजीत वर्मा निवासी साहा ने बताया कि उसकी नहौनी में न्यू फैंसी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हर रोज की तरह मंगलवार शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपनी कार में सवार होकर घर साहा जा रहा था, लेकिन जैसे ही वह नहौनी कालपी मार्ग पर कालपी के पास पंहुचा तो उसकी कार को एक सिल्वर रंग की कार ने पीछे से हल्की टक्कर मारी और उसकी कार के आगे आकर रोक दी।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
