भाजपा में लगातार नई और बड़ी नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। युवा भाजपा नेता संजीव सैनी को भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने संजीव को यह जिम्मेदारी सौंपी है। संजीव सैनी लंबे समय से भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद संजीव सैनी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश संगठन मंत्री फणींनद्र नाथ शर्मा से मिले। संजीव ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा का आभार व्यक्त किया है। झज्जर जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने भी खुशी जाहिर की है। पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने भी संजीव सैनी को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
