नेशनल डेस्क: कर्नाटक हिजाब विवाद मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच इस मुद्दे पर राजनीति जारी है। एक बार फिर एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर ट्वीट किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
असदुद्दीन ने ट्वीट कर कहा है कि ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी
असदुद्दीन ने ट्वीट कर कहा है कि ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।’ सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस ट्वीट के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि इस देश में एक दिन एक हिजाबी बच्ची प्रधानमंत्री बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में ये भी कहा है कि देखता हूं कौन किसको हिजाब पहनने से रोकता है।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”प्रधानमंत्री की अकलियतों से मोहब्बत सिर्फ दिखावा। हिजाबी लड़की को जब गुंडे घेर लेते हैं तब भी प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते। जब हमारी गर्दन की कीमत लगाई जा रही थी नरेंद्र मोदी जी क्यों खामोश थे?।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
