Saturday , 25 July 2026

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान, ये ट्वीट बना चर्चा का विषय

यूपी डेस्क: लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा  का बवाल  थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। किसानों और प्रशासन का आपस में समझौता हो चुका है, लेकिन  इसके बाद भी ये मामला शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनको सीतापुर पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में रखा है। वहीं अब मंगलवार को लखीमपुर खीरी जाने के मामले को लेकर प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू ने ट्वीट कर ये लिखा..

वहीं अब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इसका विरोध किया है। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अगर कल तक किसानों की नृशंस हत्या के पीछे केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो कांग्रेस की किसानों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी। इसी के साथ सिद्धू ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका गांधी की अवैध गिरफ्तारी के बाद भी कांग्रेस की किसानों के लिए लड़ाई नहीं छूटेगी। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *