Monday , 14 September 2026

सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

उत्‍तरप्रदेश डेस्क- उत्‍तरप्रदेश के पीलीभीत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर, एक सिरफिरे प्रेमी ने लड़की की शादी कहीं और पक्की हो जाने के गुस्‍से में उसके घर जाकर लड़की के भाई की गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यही नहीं, आरोपी युवक ने लड़की और उसकी मां को भी बांके से हमला कर जख्मी कर दिया है। जिसके बाद घर से 20 मीटर दूर जाकर आरोपी ने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीने में पिस्तौल से मारी गोली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरिहरपुर निवासी 19 वर्षीय रिंकू गंगवार पुत्र जमुना प्रसाद शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सिरसा में पहुंचा। वह गांव के ही निर्मल गंगवार के घर पर पहुंचा। यहाँ आरोपी ने निर्मल गंगवार की 22 वर्षीय पुत्री रचना गंगवार और 50 वर्षीय माँ माया देवी के हाथ में बंका मारा। इस दौरान निर्मल का पुत्र 28 वर्षीय रविंद्र पाल गंगवार वहां आ गया, तो आरोपी रिंकू ने रविंद्र के सीने में पिस्तौल चे से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More Stories:

खुद को भी गोली मारकर की ख़ुदकुशी
इसके बाद आरोपी रिंकू घर से भागा और 20 मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुँचा। एसपी दिनेश कुमार ने बताया की शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की की शादी कहीं और पक्की हो जाने के कारण आहत प्रेमी में इस वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी रिंकू ने लड़की की शादी भी तुड़वा दी थी। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *