नेशनल डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक में भारत का परचम लहरा रहा है। तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोल में 19 मेडल डाल दिए हैं। तो वहीं बैडमिंटन में नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने सिल्वर मेडल हासिल करके भारत का मान बढ़ाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया
वहीं बैडमिंटन में ही कृष्णा नागर ने गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। एसएल6 क्लास फाइनल में कृष्णा नागर ने हांगकांग के चु मान केइ 21-17, 16-21, 21-17 को हराया। टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में यह भारत का चौथा पदक है। कृष्णा से पहले बैडमिंटन में प्रमोद भगत गोल्ड, सुहास यतिराज सिल्वर मनोज सरकार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
कृष्णा नागर के गोल्ड जीतते ही भारत की पदकों की संख्या 19 हो गई है. टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 8 सिल्वर 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में 5 बैडमिंटन में 4 पदक जीत चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
