Saturday , 25 July 2026

Indian Bank के एटीएम को तोड़कर 9 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

अंबाला दिल्ली हाईवे पर स्थित इंडियन बैंक एटीएम को तोड़कर 9 लाख 13 हजार पर हाथ साफ किया! मामले की सूचना मिलने के बाद सीआईए और अन्य टीमों की ओर से मौके का मुआयना किया गया! वारदात को अंजाम देने आए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए! हालांकि सुरक्षा के लिहाज से बैंक में एक सिक्योरिटी गार्ड रखा गया है लेकिन बीती रात उसके पथरी का दर्द होने के कारण वह गुरुद्वारे के कमरे में सो गया और जब वापस आकर देखा तो एटीएम का शटर टूटा पड़ा था! इसके साथ वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने भी सीसीटीवी फुटेज को पूरी तरह से तोड़ दिया वह कुछ को तारे काट दी! इस मामले की शिकायत बैंक मैनेजर की ओर से पुलिस को दी है और पुलिस की ओर से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है! बदमाशों में एटीएम को कटर से काटा और इसके बाद उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ करके रफू चक्कर हो गए!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *