कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फ्रस्ट्रेटेड महिला बताया है। साथ ही उन पर तीखा हमला भी बोला। उनका कहना है कि महिलाओं को जब सड़कों पर घसीटा जाता है, तब वो एक शब्द नहीं बोलती हैं। महंगाई पर मौण धारण कर लेती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगलना होता है। तभी स्मृति ईरानी का मुंह खुलता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुप्रिया श्रीनेत ने कह दिया कुछ ऐसा..
सुप्रिया श्रीनेत ने स्मृति ईरानी को कुंठित महिला करार दिया है। सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि स्मृति ईरानी का मुंह तभी खुलता है। जब राहुल गांधी के खिलाफ जहर उगलना होता है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चुप्पी साध लेती हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे और मणिपुर के हालातों पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी मणिपुर के मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को एक हताश वंशवादी बताया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
