नेशनल डेस्क: भारतीय एथलीट टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी है। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शाम 6:30 बजे से होगा कार्यक्रम
भारत लौटने पर सभी खिलाड़ियों को दिल्ली स्थित अशोका होटल में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अब इसे अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी खिलाड़ी आज शाम 4.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
