नेशनल डेस्क: कृषि निर्यात में दुनिया के TOP-10 देशों में पहुंच गया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने दी है। पीएम ने कहा कि, कोरोना महामारी के बावजूद भारत पहली बार कृषि निर्यात के मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में पहुंचा है और उसकी पहचान एक कृषि निर्यातक देश की बन रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की नयी किस्त जारी करते हुए प्रधानमंत्री ने देश को दाल और खाद्य तेलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम मिशन की घोषणा की
पीएम ने खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम मिशन की घोषणा की और इसमें 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों ओर सरकार की साझेदारी के कारण आज देश के अन्न भंडार भरे हुए हैं। उन्होंने कहा, गेहूं, चावल और चीनी की आत्मनिर्भरता काफी नहीं है। हमें दाल और खाद्य तेल के मामले मेंआत्मनिर्भर होना होगा। देश के किसान ऐसा कर सकते हैं।”
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
