नेशनल डेस्क- भारत में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। देशभर में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या अब 650 के पार हो गई है। सोमवार को भी कुछ राज्यों में ओमिक्रोन के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ओमिक्रोन अब नार्थ-ईस्ट भी पहुंच गया है। सोमवार को मणिपुर में इसका पहला केस सामने आया है। साथ ही गोवा में भी ओमिक्रोन से 8 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ओमिक्रोन का खतरा सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में पाया गया है जहां पर संक्रमितों की सख्यां में लगातार इजाफा देखा गया हैं बता दें, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 167 हो गई है। वही, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 165 मरीज हैं।
Read More Stories:
केंद्र सरकार ने दी राज्यों को सलाह
ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्र ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कोरोना, वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आवश्यकता के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने और त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को भी कहा है। पत्र में कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों को अगले साल 31 जनवरी तक बढ़ाने की जानकारी भी दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
