Tuesday , 27 October 2026

खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, भाई ने सरेआम दूसरे भाई को निर्मतता से मार डाला

हरियाणा डेस्क: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ा जाएंगे। यहां चचेरे भाई ने अपने भाई की सरेआम तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब मृतक युवक राकेश अपने घर जाने के लिए बाइक पर अपने गांव पाखल पहुंच गया था। तभी अचानक उसके ताऊ का लड़का अपने कई साथियो के साथ वहां पहुंच गया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्यूबवैल के चलते हुआ मामूली विवाद

मृतक के भाई के मुताबिक उनका खेत मे लगे ट्यूबवैल के चलते मामूली विवाद चल रहा था जिसको लेकर वो पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके थे जिसका आपसी तौर पर राजीनामा हो गया था बस इस छोटे से मनमुटाव के चलते आरोपी ललित ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसे आज जान से मार दिया।

आस पास मौजूद लोगों ने आनन फानन मे उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *