Sunday , 26 July 2026

हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का यलो अलर्ट जारी

हरियाणा में एक दिन बाद मौसम में बदलाव होने वाला है। जिसमें 22 सितंबर यानि कल से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। बता दें 22 से 23 सितंबर तक राज्य भारी बारिश के आसार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी है। 23 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने राज्य के करीब 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद समेत कई जिले शामिल हैं।
वहीं 23 सितंबर को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में, इसके साथ ही दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह,

पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान: पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से तथा अरबसागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम 25 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान 22 सितंबर रात्रि से 24 सितंबर के दौरान बीच-बीच में गरजचमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस के बाद तापमान में और गिरावट होना संभावित है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *