Friday , 11 September 2026

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 27,176 नए कोरोना केस आए। वहीं पिछले 24 घंटे 284 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 38,012 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 11,120 एक्टिव केस कम हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अबतक 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार लोग हुए ठीक

कोरोना से अबतक 3 करोड़ 25 लाख 22 हजार लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 51 हजार 087 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

14 सितंबर तक देशभर में कोरोना वैक्सीन के इतने डोज दिए जा चुके

दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 14 सितंबर तक देशभर में 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 61.15 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 54.60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *