देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विभाग के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब गर्मी से राहत देने वाली ये बारिश तमाम लोगों के लिए आफत भी साबित भी सकती है। साथ ही बताया कि, हरियाणा के कई हिस्सों में भारी, तो कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत को लेकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अत्यधिक बारिश की संभावना है। इस दौरान 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. ऑरेंज अलर्ट के कारण मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो तभी अपने घरों से तभी बाहर निकलें जब बेहद जरुरी काम हो।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा के जींद और हिसार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान नारनौल में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
